46091
пин ап
пинап
Close

March 29, 2020

Press Note Hindi Dt: 29/03/2020

Press Note Hindi 29.03.2020

शक्तिसिंहजी गोहिल का कार्यालय,

बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

प्रेस विज्ञप्ति                                                        29 मार्च, 2020

अपना पसीना बहा कर देश के विकास के लिए नींव तैयार करने वाले बिहार के श्रमिक बेबस हो कर सड़कों पर दुखी हैं।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से गुजारिश है कि यह हमारे बिहार के अपने लोग हैं, कोई दुश्मन नहीं हैं। आप इंसानियत दिखाइए। आज सारे होटल, रिसोर्ट, पार्टी प्लॉट्स ओर रेलवे स्टेशन खाली पड़े हैं, वहां हमारे बिहार के श्रमिक परिवारों को रखिए ओर उनको खाना, पानी ओर दावाई दीजिए। मेडिकल चेकअप करा कर के जिनको ज़रूरत है उनको quarantine कीजिए। रोड पर भगवान के भरोसे प्लीज़ मत छोड़िए। दिल्ली, हरियाणा और उतरप्रदेश सरकार इनका साथ नहीं दे रही है और अब आप भी इनको अहंकार दिखा रहे हो तो यह हजारों लोग फिर कहा जाएंगे ? बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मांग कि है कि बिहार के श्रमिक जो रोड पर निकल पड़े हैं उनके लिए ज़रूरी इंतजाम बिहार सरकार करे। राजनीति के लिए सरकार अपने पैसों से बसे और खाना देकर गांधी मैदान भरती है तो आज उसी बिहार की अवाम के लिए इंसानियत क्यों मर चुकी है ?

—————————————————————————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

2

2

пинап
пинко